more-than-3183-crore-doses-made-available-to-states-and-union-territories-central-government
more-than-3183-crore-doses-made-available-to-states-and-union-territories-central-government

राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों को 31.83 करोड़ से अधिक खुराक कराई गई उपलब्ध : केन्द्र सरकार

नई दिल्ली, 29 जून(हि.स.)। कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अबतक 33 करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक लोगों को दी जा चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केन्द्र सरकार ने अब तक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना टीके की 31.83 करोड़ से अधिक खुराक (31,83,36,450) मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। आज सुबह आठ बजे तक इसमें से कुल खपत 31,04,91,565 खुराक हुई है। राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 78 लाख से ज्यादा (78,44,885) खुराक उपलब्ध हैं, जिन्हें दिया जाना बाकी है। इसके अलावा टीके की 15,18,560 से ज्यादा खुराक प्रक्रियारत हैं और अगले तीन दिनों में राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को प्रदान कर दी जाएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in