morari-bapu-said-dialogue-should-solve-the-farmers-movement-left-kashi-mathura-solution-on-destiny
morari-bapu-said-dialogue-should-solve-the-farmers-movement-left-kashi-mathura-solution-on-destiny

मोरारी बापू बोले संवाद से हल होना चाहिए किसान आंदोलन, काशी मथुरा का हल नियति पर छोड़ा

-मोरारी बापू बोले-संवाद से हल होना चाहिए किसान आंदोलन, काशी मथुरा का हल नियति पर छोड़ा कुशीनगर, 29 जनवरी (हि. स.)। प्रख्यात कथा व्यास मोरारी बापू गणतन्त्र दिवस के दिन दिल्ली में किसान आंदोलन से उपजे हालात को लेकर दुखी दिखे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी समस्या का समाधान संवाद से होता है। किसान आंदोलन इससे अलग नहीं है। सम्बन्धित सभी पक्षों को आपस में संवाद कर समस्या को हल करना चाहिए। मोरारी बापू शुक्रवार शाम को कुशीनगर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कुशीनगर में बापू की रामकथा आयोजित है। उन्होंने कहा कि देश विकास की ओर गति कर रहा है। राममंदिर आंदोलन से जुड़े रहे बापू ने मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि व वाराणसी के काशी विश्वनाथ मन्दिर विवाद के सम्बंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि यह नियति तय करेगी। विश्वव्यापी राम इसका भी समाधान करेंगे। उन्होंने धर्म को राजनीति से अलग नहीं बताया। कहा कि धर्म श्रेष्ठ है। धर्म की छाया में ही सब कुछ चल रहा है।सत्य, प्रेम,करुणा धर्म के रूप है। बिना इसके न देश चल सकता है और न राजनीति। गंगा नदी की स्वच्छता के सवाल पर बापू ने कहा कि नदियों की साफ सफाई के लिए रुपए खर्च करने से ज्यादा मानसिकता को स्वच्छ बनाने की जरूरत है। मोरारी बापू ने कहा कि सुखी रहने का सबसे मन्त्र है, दूसरा कैसे सुखी रहे इसकी चिन्ता करना। लोग जिस दिन से दूसरों के सुखी रहने की चिंता करने लगेंगे, देश व समाज सब सुखी हो जाएगा। धर्मांतरण गलत व्यास पीठ से सर्व धर्म की बात करते वाले और जीसस को प्रिय बताने वाले प्रसिद्ध कथा व्यास मोरारी बापू ने धर्मांतरण को गलत बताया है। कहा कि कोई भी ऐसा करे यह गलत है। यह एक प्रकार का विकार है। धर्म निभाने चाहिए। प्रलोभन व दबाव देकर धर्म परिवर्तन कराने की आलोचना करते हुए बापू लव जिहाद के इश्यू पर कुछ कहने से बचे, बोले कि इस विषय की उन्हें पूरी जानकारी नही है। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in