mohammed-salim-targeted-trinamool-and-bjp-with-brigade-rally
mohammed-salim-targeted-trinamool-and-bjp-with-brigade-rally

मोहम्मद सलीम ने ब्रिगेड रैली से तृणमूल और भाजपा पर साधा निशाना

कोलकाता, 28 फरवरी (हि.स.)। कोलकाता के सबसे बड़े ब्रिगेड परेड मैदान में माकपा और कांग्रेस की ओर से आयोजित संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुए माकपा के पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम ने केंद्र और राज्य की सरकारों पर चुन-चुन कर हमला बोला। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और ममता बनर्जी को एक टीम का हिस्सा करार देते हुए कहा कि दोनों मिलकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने एक स्टेडियम पर कब्जा कर लिया। सलिम ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में ममता बनर्जी के शासन में कम से कम 250 वामपंथी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में वाममोर्चा के कार्यकर्ताओं को लगातार झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। मोहम्मद सलिम ने ब्रिगेड की सभा से दीदी और मोदी दोनों को सत्ता से बाहर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वामपंथियों ने राज्य में उद्योग और कारखाने बनाने का आगाज किया था लेकिन तृणमूल सरकार पिछले 10 वर्षों में राज्य में कोई बड़ा उद्योग नहीं ला पाई है। दूसरी ओर, भाजपा की केंद्र सरकार सात साल में राज्य के लिए कुछ नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देश में सभी सरकारी स्वामित्व वाले उद्योगों को बेच रही है। मोहम्मद सलिम ने कहा कि जहां तृणमूल और भाजपा बदले के लिए लड़ रहे हैं, वहीं वामदल बदलाव के लिए लड़ रहे हैं। ममता ने राज्य में भाजपा को जगह दी है। उन्होंने कहा कि कौवा घोंसले में कौआ अब भाजपा में जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in