पुणे के महापौर व पूर्व विधायक सहित 10 कोरोना पॉजिटिव
पुणे के महापौर व पूर्व विधायक सहित 10 कोरोना पॉजिटिव

पुणे के महापौर व पूर्व विधायक सहित 10 कोरोना पॉजिटिव

मुंबई, 05 जुलाई (हि.स.)। पुणे शहर के महापौर मुरलीधर मोहोल व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक योगेश टिलेकर सहित 10 लोग रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी का इलाज पुणे के निजी अस्पताल में हो रहा है। मुरलीधर मोहोल ने बताया कि उनकी तबियत खराब होने के बाद उनके परिवार के 8 सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट किया गया था। इन सभी का टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मोहोल ने बताया कि उनकी एवं उनके परिवार के लोगों की तबियत में सुधार हो रहा है। इसी तरह पुणे शहर में भाजपा के पूर्व विधायक योगेश टिलेकर की टेस्ट रिपोर्ट आज पॉजिटिव पाई गई है। टिलेकर का इलाज भी पुणे के निजी अस्पताल में हो रहा है। कोरोना के संकट काल में योगेश टिलेकर व महापौर मुरलीधर मोहोल आम नागरिकों के लिए काम कर रहे थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in