missile-resistant-system-s-400-will-be-supplied-on-time-russian-ambassador
missile-resistant-system-s-400-will-be-supplied-on-time-russian-ambassador

मिसाइल प्रतिरोधी प्रणाली एस-400 की समय पर होगी आपूर्ति : रूसी राजदूत

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (हि.स.)। रूस ने कहा है कि भारत को मिसाइल विरोधी रक्षा प्रणाली एस-400 की आपूर्ति निर्धारित समय सीमा के अनुसार ही की जाएगी। रूस के राजदूत निकोलाई कुदाशेव ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एस-400 सौदे के अनुसार मिसाइल प्रतिरोधी प्रणाली की आपूर्ति निश्चित समयावधी को लेकर उनका देश प्रतिबद्ध है। रूस इस सौदे के तहत अपनी जिम्मेदारी पूरी करेगा। राजदूत ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में रूस भारत का एक प्रमुख साझेदार देश है। अंतरराष्ट्रीय मामलों में भी दोनों देशों के विचार एक जैसे हैं। दोनों देश दुनिया में शांति और सुरक्षा चाहते हैं। रूसी राजनयिक ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में उभर रहे चतुर्गुट (क्वाड) के बारे में अपने देश के पुराने रवैया को दोहराया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों की ओर से आगे बढ़ाई जा रही यह रणनीति खतरनाक है तथा इसके शीत युद्ध के दोबारा उबरने की आशंका है। रूस ने भारत सरकार द्वारा रूस में विकसित कोरोना महामारी की स्पूतनिक वी वैक्सीन को मंजूरी देने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों की रणनीति विशेष रणनीतिक साझेदारी और अधिक मजबूत हो गई। इससे टीकाकरण अभियान को भी बहुत मदद मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप/सुफल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in