शनिवार को स्मार्ट इंडिया हैकाथन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
शनिवार को स्मार्ट इंडिया हैकाथन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

शनिवार को स्मार्ट इंडिया हैकाथन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 31 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक अगस्त को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन- 2020 के ग्रैंड फिनाले को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि पीएम मोदी वीडियो शनिवार एक अगस्त को कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्मार्ट इंडिया हैकाथन- 2020 को संबोधित करेंगे। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन एक राष्ट्रव्यापी पहल है जो छात्रों को हमारे दैनिक जीवन में आने वाली बड़ी समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करता है और उत्पाद नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देता है। इसके अलावा समस्या को सुलझाने की मानसिकता विकसित करता है। यह युवा दिमाग के लिए बेहद सफल साबित हुआ है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन- 2017 के पहले संस्करण में 42 हजार छात्रों की भागीदारी देखी गई थी, जो 2018 में बढ़कर एक लाख और 2019 में दो लाख की संख्या पार कर गई। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन- 2020 के पहले दौर में 4.5 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सॉफ्टवेयर संस्करण का ग्रैंड फिनाले पूरे देश में सभी प्रतिभागियों को एक विशेष रूप से निर्मित उन्नत प्लेटफॉर्म पर एकसाथ जोड़कर ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। 37 केंद्रीय सरकारी विभागों, 17 राज्य सरकारों और 20 उद्योगों की 243 समस्याओं को हल करने के लिए 10 हजार से अधिक छात्र प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रवींद्र/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in