प्रधानमंत्री मोदी ने की लॉकडाउन में भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने की लॉकडाउन में भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने की लॉकडाउन में भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य की सराहना

-‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत मोदी ने की पार्टी कार्यकर्ताओं से वार्ता लखनऊ, 04 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उप्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में पार्टी कार्यकर्ताओं जरुरतमंद लोगों की सेवा में कोई कमी नहीं की। मोदी आज शाम को पाटी के ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के सामने सबसे अधिक चुनौती थी। उन्होंने पार्टी कार्यकताओं से कहा कि इस आपदा के समय आप लोगों ने जो बीड़ा उठाया है कि इस दौरान हमारे जो श्रमिक भाई-बहन वापस आए हैं, अब हम उनका कल्याण करने में कोई कमी नहीं रखेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने स्वयं उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों को देखा। कार्यकर्ताओं ने इस आपदा काल में बड़े ही उत्साह के साथ राहत कार्य में लगे थे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई। मोदी ने कहा कि संकट के समय हमारी टीम ने दुनिया को दिखा दिया कि कैसे हम लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि पार्टी कार्यकर्ता अपने इस सेवा कार्य को आगे भी करते रहेंगे। मोदी ने कहा कि भाजपा और इसके कार्यकर्ताओं के लिए देश सेवा ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जनसंघ और भाजपा के जन्म का मूल उद्देश्य ही यही था कि हमारा देश सुखी और समृद्ध कैसे बने। हम सभी इसी उद्देश्य और सेवा की भावना के साथ ही राजनीति में आये हैं। मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो सेवा कार्य किया अगर यह किसी पश्चिमी देश में हुआ होता, तो पूरी दुनिया में आज उसकी जय जयकार होती। कोरोना काल के इस सेवाभाव को उन्होंने मानव इतिहास की बहुत बड़ी घटना बताया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सात ‘स’ का मंत्र भी दिया। बताया कि ये सात ‘स’ सेवाभाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मकता, सद्भावना और संवाद हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सेवा यज्ञ अभी रुकना नहीं चाहिए। कार्यकर्ताओं को उन्होंने सजग भी किया, कहा कि कोरोना संकट में हमें खुद भी सावधानी रखनी है और दूसरों को भी जागरूक करते रहना है। पूर्व में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री के सामने लॉकडाउन के दौरान देश भर में पार्टी द्वारा किये गये सेवा कार्यों का लेखा-जोखा रखा। उन्होंने कहा कि इस संकट के दौरान पार्टी ने प्रवासी मजदूरों और श्रमिकों की खूब चिंता की, उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों और बीमार लोगों की भी सेवा की है। श्री नड्डा ने बताया कि अब तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने 22 करोड़ फूड पैकेट और पांच करोड़ राशन किट जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह राशन किट ‘मोदी किट’ के नाम से देश भर में चर्चित हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने इस दौरान करीब पांच करोड़ फेस मास्क जरुरतमंद लोगों तक पहुंचाया। इसके अलावा लॉकडाउन में पार्टी द्वारा 4000 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गईं, जिसके माध्यम से ढाई लाख कार्यकर्ताओं तक पहुंचने का काम किया गया। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में नई दिल्ली से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे। वहीं राजधानी लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा0 दिनेश शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ पीएन द्विवेदी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in