राफेल के भारत आने पर प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट- स्वागतम्
राफेल के भारत आने पर प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट- स्वागतम्

राफेल के भारत आने पर प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट- स्वागतम्

- अमित शाह ने भी राफेल के भारत आने को गर्व का क्षण बताया सुनीत निगम नई दिल्ली, 29 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस से भारत आए 5 राफेल लड़ाकू विमानों के स्वागत में ट्वीट करते हुए कहा है कि राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य, व्रत या यज्ञ नहीं है। उन्होंने अंबाला में राफेल के टचडाउन का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- स्वागतम्। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राफेल के भारत आने को गर्व का क्षण बताया है। प्रधानमंत्री ने अंबाला में राफेल के टच डाउन का वीडियो शेयर करते हुए संस्कृत में ट्वीट किया है- राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्, राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च। यानी राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य, व्रत या यज्ञ नहीं होता। उन्होंने इंडियन एयर फोर्स के आदर्श वाक्य 'नभः सदृशं दीप्तम्' के साथ स्वागतम् भी लिखा। गृह मंत्री अमित शाह ने भी राफेल के भारत आने को गर्व का क्षण बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'राफेल का टचडाउन हमारी ताकतवर एयर फोर्स के लिए ऐतिहासिक दिन है और भारत के लिए गौरव का क्षण है! ये दुनिया की सबसे ताकतवर मशीनें हैं जो आसमान में किसी भी चुनौती को नाकाम करती हैं। मुझे भरोसा है कि राफेल की श्रेष्ठता से हमारे वायु योद्धाओं को हमारे आसमान की रक्षा करने में मदद मिलेगी।' हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in