millions-of-workers-contributed-to-make-bjp-stand-sanjay-jaiswal
millions-of-workers-contributed-to-make-bjp-stand-sanjay-jaiswal

भाजपा को खड़ा करने में लाखों कार्यकर्ताओं का योगदान: संजय जयसवाल

गोविन्द चौधरी -प्रदेश कार्यालय में मनाया गया भाजपा का 41वां स्थापना दिवस पटना, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने पार्टी के 41वें स्थापना समारोह में कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी (भाजपा) को खड़ा करने में लाखों कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इस पार्टी को कार्यकर्ताओं ने खून-पसीने से सींचा है। उन्होंने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भविष्यवाणी कर दी थी कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकेलेगा और कमल खिलेगा। इस परिकल्पना को आज पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने चरितार्थ करके दिखाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास, प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि और गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की परिश्रम का ही नतीजा है कि आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन सके हैं। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में हुए समारोह में पार्टी की तरफ से 19 ऐसे भाजपा नेताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 1980 में मुम्बई में पार्टी के पहले अधिवेशन में हिस्सा लिया था और पार्टी की नींव रखी थी। खास बात यह है कि तब भाजपा की नींव रखने वालों में एक 10 साल का बच्चा भी था जिसे आज पार्टी ने सम्मानित किया। वह बच्चा अब 51 साल का हो गया है, नाम है संजीव चौरसिया। वे वर्तमान में पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। सम्मानित होने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, बालेश्वर सिंह भारती, सुरेश रूंगटा, सुरेश चौधरी, संत लाल, राधा रानी सिंह, कुमुद किशोर पाण्डेय जैसे पार्टी बुजुर्ग नेता भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 6 अप्रैल, 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में भाजपा एक नई पार्टी के रूप में सामने आई थी। तब जनसंघ से निकले लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की थी। इनमें अटल बिहारी वाजपेयी और लंबे अरसे तक उनके साथ रहे पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेता शामिल थे। 6 अप्रैल, 1980 को ही मुम्बई में भाजपा का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था, जिसमें बिहार से लगभग 500 लोग शामिल होने मुम्बई गए थे। तब इसके लिए एक ट्रेन बुक की गई थी, जिससे भाजपा के नेता अपने खर्चे पर मुंबई गए थे। इन्हीं 500 लोगों में से आज 19 को पटना के भाजपा पार्टी कार्यालय में सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in