Mercury drops in Gujarat, cold record in Ahmedabad
Mercury drops in Gujarat, cold record in Ahmedabad

गुजरात में पारा लुढ़का, अहमदाबाद में ठंड का रिकार्ड

अहमदाबाद, 29 दिसम्बर (हि.स.)। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में शीत लहर की वापसी का अनुमान जताया है। इसके कारण गुजरात में भी शीत लहर की स्थिति रहेगी। राज्य में तीन दिनों तक जानलेवा ठंड रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में गुजरात में उत्तरी हवा बहने के कारण ठंड बढ़ गई है। अहमदाबाद में अगले दो दिनों में तापमान 7 डिग्री तक गिरने की संभावना है। ठंडी हवाओं के प्रभाव के कारण वर्ष 2018 के बाद पहली बार अहमदाबाद में पारा गिरकर 8.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है। साथ ही अहमदाबाद में पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इसके कारण शीत लहर लौट आई है। अगले दो दिनों तक शहर ठंडा रहेगा और मंगलवार को सबसे ठंडा दिन रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अंकित पटेल ने कहा कि 27 दिसम्बर, 2018 को अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया था। इधर, सोमवार को ठंडी हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तक गिर गया। पिछले 10 वर्षों में पांच बार अहमदाबाद में तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। अहमदाबाद में तापमान 8 और 10 डिग्री के बीच दो और दिनों तक रहेगा। दिन के दौरान हाड़ कंपाने वाली ठंड का भी अनुभव किया जा सकता है क्योंकि मंगलवार को ठंडी हवाएं तेज होंगी। हिदुस्थान समाचार/हर्ष/पारस-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in