हिन्दुत्व विचारधारा नहीं, दर्शन है: मनमोहन वैद्य

 हिन्दुत्व विचारधारा नहीं, दर्शन है: मनमोहन वैद्य
हिन्दुत्व विचारधारा नहीं, दर्शन है: मनमोहन वैद्य

पवन कुमार अरविंद नई दिल्ली, 20 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डाॅ. मनमोहन वैद्य ने कहा है कि हिन्दुत्व कोई विचारधारा नहीं है बल्कि यह एक दर्शन है, विचार है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां शब्द को ब्रह्म कहा गया है, इसलिए हम जिस शब्द का प्रयोग करें, उसके अर्थ को भी जानना-समझना चाहिए। डाॅ. वैद्य शनिवार को भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा 'भारतीय मन और बुद्धि का डिकोलोनायजिंग' विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान कई शब्दों को भारतीय परिप्रेक्ष्य में परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि जैसे राष्ट्रवादी शब्द है, यह शब्द भी हमारा नहीं है। यह अंग्रेजी के नेशनलिज्म शब्द से आता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां राष्ट्र का विशेषण भी हिन्दुत्व है, इसलिए हमें राष्ट्र, राष्ट्रीयत्व, राष्ट्रीय और राष्ट्रीयता शब्द का प्रयोग करना चाहिए। हम राष्ट्रीय हैं, राष्ट्रवादी नहीं। इस दौरान उन्होंने कट्टर, सेकुलर और सहिष्णुता समेत कई शब्दों पर भी भारतीय परिप्रेक्ष्य में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय (वर्धा) के कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ल ने किया। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in