मनमोहन सिंह ने सोमेन मित्रा की पत्नी को पत्र लिख जताया शोक
मनमोहन सिंह ने सोमेन मित्रा की पत्नी को पत्र लिख जताया शोक

मनमोहन सिंह ने सोमेन मित्रा की पत्नी को पत्र लिख जताया शोक

नई दिल्ली, 30 जुलाई (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर दुख किया हैं। उन्होंने मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा को पत्र लिखकर कहा कि ‘‘सोमेन मित्रा एक सम्मानित और जनता के प्रति समर्पित नेता थे। इनका पार्टी लाइन से इतर हर कोई सम्मान करता था। वह बेहतरीन सांसद और सात बार के विधायक थे।’’ अपने पत्र में मनमोहन सिंह ने कहा कि अपने लंबे राजनीतिक सफर में सोमेन मित्रा ने लाखों लोगों की जिंदगी पर असर डाला। उनके निधन से पश्चिम बंगाल ने एक सम्मानित और समर्पित जन नेता खो दिया है। उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मैं आपके और परिवार के दूसरे सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर आपको यह दुख सहन करने की शक्ति दे।’’ उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मित्रा का बुधवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। वो ह्रदय और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। हिन्दुस्थान समाचार/आकाश/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in