mamta-government-released-merit-list-of-15000-primary-teachers-before-elections
mamta-government-released-merit-list-of-15000-primary-teachers-before-elections

चुनाव से पहले ममता सरकार ने जारी की 15000 प्राथमिक शिक्षकों की मेधा सूची

कोलकाता, 16 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार हर संभव कदम उठा रही है। अब चुनाव से ऐन पहले प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधी मेधा सूची जारी की गई है जो अपने आप में अद्वितीय है। प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने प्राथमिक शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए 15,284 उम्मीदवारों की मेधा सूची जारी की है। चुनाव के पहले नियुक्ति के लिए मेधा सूची जारी करना राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि 11 दिसम्बर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नबान्न से 16,500 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। उसके बाद पैनल का गठन किया गया था। उसके बाद 23 दिसम्बर को अधिसूचना जारी की गई थी। प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति के लिए 15,284 उम्मीदवारों की मेधा सूची जारी की है। इस नियुक्ति के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया पिछले 10 से 16 जनवरी तक चली थी। पहली मेरिट सूची एक महीने के भीतर प्रकाशित की गई। हालांकि, 16,500 रिक्तियों में से 15,284 पद वर्तमान में भरे जाएंगे। विभिन्न कानूनी जटिलताओं के कारण, शेष 1216 पद वर्तमान में नहीं भरे जा रहे हैं। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, भर्ती से जुड़े कई मामले अदालत में लंबित हैं। इस बाबत कलकत्ता उच्च न्यायालय के भी कई निर्देश है। उन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए पहली मेरिट सूची से 1216 पदों पर भर्ती स्थगित की जा रही है। मेरिट लिस्ट देखने के लिए wbbpe.org और wbbprimaryeducation.org पर लॉग ऑन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 2015 में ही पश्चिम बंगाल सरकार ने प्राथमिक शिक्षकों की पात्रता परीक्षा ली थी लेकिन अभी उनकी भी नियुक्ति नहीं हो सकी है। इसीलिए नई नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगी थी जिसके बाद कोर्ट ने निर्देश दिया है कि उस समय जिन्होंने मेधा तालिका में जगह बनाई थी उनकी नियुक्ति के बारे में अंतिम निर्णय लेने के बाद ही नई नियुक्ति हो सकेगी। इसलिए कुछ पदों को फिलहाल रिक्त रखा गया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी/मधुप-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in