maldives-reached-one-million-doses-of-corona
maldives-reached-one-million-doses-of-corona

कोरोना की एक लाख खुराक पहुंची मालदीव

नई दिल्ली, 29 मार्च (हि.स.)। भारत के सीरम इंस्टीट्यूट में बनी कोरोना की वैक्सीन की एक लाख खुराक सोमवार को मालदीव पहुंच गई। भारत पहले ही कह चुका है कि वैक्सीन पर लगे निर्यात प्रतिबंधों के बावजूद देश अपनी प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखते हुए कुछ देशों को इसकी आपूर्ति जारी रखेगा। इसी क्रम में सोमवार को कोरोना की एक लाख खुराक मालदीव पहुंचीं। मालदीव को भारत पहले ही उपहार स्वरूप एक लाख हजार कोरोना वैक्सीन भेज चुका है। अब मालदीव ने वैक्सीन खरीदी है। इससे देश में दूसरे चरण का वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो पायेगा। मालदीव ने हाल ही में भारत से तीन लाख कोरोना वैक्सीन खरीदने का करार किया है। मालदीव में भारतीय उच्चायोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मालदीव सरकार द्वारा खरीदे गए भारत निर्मित डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित कोविड वैक्सीन की एक लाख खुराक भारत में निर्यात प्रतिबंध के बावजूद आज यहां पहुंच गई। हमें उम्मीद है कि यह मालदीव के लोगों के लिए टीकाकरण की दूसरी खुराक शुरू करने में सक्षम है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in