रक्षाबंधन पर इस बार बन रहा है महासंयोग, ये है राखी बांधने का मुहूर्त
रक्षाबंधन पर इस बार बन रहा है महासंयोग, ये है राखी बांधने का मुहूर्त

रक्षाबंधन पर इस बार बन रहा है महासंयोग, ये है राखी बांधने का मुहूर्त

रक्षाबंधन पर इस बार बन रहा है महासंयोग, ये है राखी बांधने का मुहूर्त लाइफ़स्टाइल डेस्क। सावन माह की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पवित्र पर्व मनाया जाता है। इस बार का रक्षाबंधन 3 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक यह त्योहार बहुत ही खास होने वाला है। इस बार सावन माह में पूरे पांच सोमवार हैं, राखी का त्योहार भी सावन के आखिरी सोमवार के दिन पड़ रहा है, साथ ही इस बार के रक्षा बंधन पर एक खास संयोग बन रहा है। जानते हैं इस बार रक्षा बंधन के दिन क्या शुभ संयोग बन रहा है और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त… रक्षा बंधन के दिन इस बार सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान दीर्घायु का शुभ संयोग बन रहा है। यह संयोग पूरे 29 वर्षों के बाद बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में हर मनोकामना पूर्ण होती है तो वहीं दीर्घायु योग में आयु लंबी होने की कामना पूरी होती है। साथ ही इस दिन सोमवार भी है। यह भी बहुत शुभ संयोग है कि सावन को सोमवार पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है। इस दिन चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में होता है। और शनि और सूर्य ग्रह का सप्तक योग भी बन रहा है। इससे आयु में वृद्धि होती है। इस राखी पर बनने वाला योग सभी 12 राशियों के लिए शुभ है। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रक्षाबंधन के दिन यानि 3 अगस्त को सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक भद्रा काल रहेगा। इस समय राखी नहीं बांधनी चाहिए। कहा जाता है कि रावण की बहन ने भद्रा काल में ही रावण को राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण का विनाश हो गया। राखी का पर्व सुबह 09:30 बजे से आरंभ होगा। दोपहर में 01:35 बजे से लेकर शाम को 04:35 बजे तक का समय राखी बांधने के लिए अति शुभ है। इसके बाद शाम को 07:30 बजे से 09:30 बजे तक राखी बांधने के लिए मुहूर्त शुभ रहेगा। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in