ईद पर इन तीन स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट केसर फिरनी
ईद पर इन तीन स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट केसर फिरनी

ईद पर इन तीन स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट केसर फिरनी

ईद पर इन तीन स्टेप्स में बनाएं स्वादिष्ट केसर फिरनी लाइफस्टाइल डेस्क। ईद मुस्लिम समाज का प्रमुख त्योहार है। ईद पर कुछ न कुछ मीठा भी बनाया जाता है। अगर आप ये सोच रही हैं कि इस बार ईद पर मीठे में क्या बनाया जाए तो इस बार आप ईद के मौके पर घर में केसरी फिरनी बना सकती हैं। मुस्लिम परिवार में खुशी के मौको पर केसरी फिरनी बनाई जाती है। मुस्लिम समाज में लगभग हर पार्टी और फंक्शन में केसर फिरनी को शामिल किया जाता है। इसे बनाने के लिए आपको बासमती चावल, दूध, चीनी और एक चुटकी कश्मीरी केसर की आवश्यकता पड़ेगी। केसर फिरनी बनाना काफी आसान भी है। केसर फिरनी को लगभग सभी लोग काफी पसंद करते हैं। केसर फिरनी को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है, लगभग 30 मिनट में केसर फिरनी बनकर तैयार हो जाती है। आइए आज जानते हैं घर में केसर फिरनी बनाने की आसान विधि… केसर फिरनी बनाने के लिए सामग्री बासमती चावल-1 कप (दरदरा पिसा हुआ) दूध-1 लीटर केसर- 1 चुटकी चीनी-100 ग्राम इलाइची पाउडर-1 चम्मच काजू-2 चम्मच पिस्ता-2 चम्मच (काजू और पिस्ता बारीक कटे हुए होने चाहिए) गुलाब जल- 1 बूंद स्टेप 1 सबसे पहले दूध को गाढ़ा होने तक अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसमें बासमती चावल डाल दें और मध्यम आंच में लगभग 7 से 8 मिनट तक पकाएं। आपको इसे बीच- बीच में चलाते रहना होगा, नहीं तो ये नीचे से जलने लगेगा। स्टेप 2 7 से 8 मिनट बाद जब ये पक जाए तो इसमें इलाइची पाउडर और चीनी डालें। इसे चीनी घुलने तक अच्छे से पकाएं। इसके बाद इसमें एक बूंद गुलाब जल डाल दिजिए और गैस को बंद कर दीजिए। स्टेप 3 अब इसे कुछ देर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे सर्विंग बर्तन में निकाल लीजिए और इसके ऊपर केसर डाल लिजिए। आप इसके ऊपर काजू-पिस्ता भी डाल सकती हैं। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in