महिला की सूटकेस में बंद शव की हुई शिनाख्त, बुलंदशहर में दहेज हत्या का केस दर्ज
महिला की सूटकेस में बंद शव की हुई शिनाख्त, बुलंदशहर में दहेज हत्या का केस दर्ज

महिला की सूटकेस में बंद शव की हुई शिनाख्त, बुलंदशहर में दहेज हत्या का केस दर्ज

महिला की सूटकेस में बंद शव की हुई शिनाख्त, बुलंदशहर में दहेज हत्या का केस दर्ज गाजियाबाद। गाजियाबाद में बीते सोमवार सुबह सूटकेस में बंद मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। महिला अलीगढ़ की रहने वाली है। उसकी ससुराल बुलंदशहर में है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ बुलंदशहर में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया हुआ है। गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस द्वारा सोशल मीडिया में भी एक मृतका का फोटो व एक संदेश वायरल किया गया था। सोशल मीडिया के करीब 1500 व्हाट्सएप ग्रुप में, फेसबुक व ट्विटर पर यह जानकारी अपलोड की गई थी, जिसकी वजह से दिल्ली में उत्तम नगर में रहने वाले मृतका के दूर के रिश्तेदार ने व्हाट्सअप मैसेज व फोटो देखकर पहचान कर मृतकों के परिजनों से संपर्क किया। मृतका के परिजनों ने उक्त फोटो व मैसेज देखकर शव की शिनाख्त बरीशा पुत्री नसीरा बताई। जानिए दुनिया के सबसे बड़े भूतिया आश्रम के बारे में, जहां एकसाथ रहते हैं हजारों भूत! एसएसपी ने बताया कि पता चला कि लड़की के मायके वालों ने थाना कोतवाली नगर बुलंदशहर में 25 जुलाई को दहेज के लिए लड़की की हत्या की तहरीर दी थी। शव मिलने की जानकारी बुलंदशहर पुलिस को दे दी गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपए की घोषणा की है। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in