महाराष्ट्र में कोरोना रिकवरी दर 60.68 फीसदी, संक्रमितों की संख्या 4.22 लाख के पार
महाराष्ट्र में कोरोना रिकवरी दर 60.68 फीसदी, संक्रमितों की संख्या 4.22 लाख के पार

महाराष्ट्र में कोरोना रिकवरी दर 60.68 फीसदी, संक्रमितों की संख्या 4.22 लाख के पार

महाराष्ट्र में कोरोना रिकवरी दर 60.68 फीसदी, संक्रमितों की संख्या 4.22 लाख के पार मुंबई। देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 10,392 रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शुक्रवार की रात बढ़कर 4.22 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह भी है कि मरीजों की रिकवरी दर में निरंतर सुधार जारी है जिसके कारण स्वस्थ लोगों की संख्या 2.56 लाख से अधिक हो चुकी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 4,22,118 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 265 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14,994 हो गयी है। राज्य में इस अवधि में 7,543 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 2,56,158 हो गयी है। पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान पर दागे रॉकेट, 9 की मौत, 50 से अधिक घायल राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक वृद्धि के साथ बढ़कर 60.68 फीसदी पहुंच गयी जो गुरुवार को 60.37 प्रतिशत रही थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर भी घटकर 3.55 प्रतिशत पर आ गई। सूत्रों के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,50,662 रही जो गुरुवार को 1,48,150 थी। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। डाक विभाग का कमाल : फतेहगढ़ से मेरठ तक पहुंचने में पत्र को लग गए 31 साल गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in