रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता की FIR के बाद अंकिता लोखंडे बोलीं- ‘Truth Wins’
रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता की FIR के बाद अंकिता लोखंडे बोलीं- ‘Truth Wins’

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता की FIR के बाद अंकिता लोखंडे बोलीं- ‘Truth Wins’

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता की FIR के बाद अंकिता लोखंडे बोलीं- ‘Truth Wins’ मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में बीते मंलवार को नया मोड आ गया है। एक्टर के निधन के 1.5 महीने के बाद परिवार ने चुप्पी तोड़ी और एक्टर के पिता केके सिंह ने बिहार के पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। परिवार के इस कदम के बाद सुशांत के फैंस और दोस्तों में ये आस जगी है कि शायद अब सुशांत के निधन की असल वजह समझ आ सके। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के भाई के लिए इंसाफ की मांग के बाद सुशांत का एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने ट्वीट किया है। सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड उनके निधन के बाद से काफी परेशान हैं। इस सदमे से बाहर आने की वह लगातार कोशिश कर रही हैं। मामले की जांच से नाखुश सुशांत के पिता ने पटना में मंगलवार को केस दर्ज कराया है। इस केस के बाद अंकिता लोखंडे की आस जगी हैं, उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा था- सत्या जीतेगा। अंकिता के इस ट्वीट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। pic.twitter.com/MLAzdspp1n — Ankita lokhande (@anky1912) July 29, 2020 पीएम नरेंद्र मोदी 1991 में कह दिया था, अयोध्या तभी दुबारा आऊंगा जब मंदिर निर्माण शुरू होगा सुशांत सिंह के पिता केके सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है, परिवार वालों ने शक जताया है कि रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों ने सुशांत को धोखा दिया है। उनके पैसे हड़पकर उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यही नहीं परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया। इस मामले में जांच करने के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है। यह टीम मुंबई पुलिस से मिलकर उनसे केस डायरी के अलावा अन्य जरूरी कागजात हासिल करेगी। बता दें कि सुशांत की बहन ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने सुशांत के लिए इंसाफ की मांग की हैं। पिता द्वारा पटना में एफआईआर करने के बाद उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा- ‘अगर सच्चाई मायने नहीं रखती तो कभी कुछ नहीं होगा!’ #justiceforsushantsinghrajput. Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in