अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी से लेकर अखिलेश यादव तक ने जताया दुख
अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी से लेकर अखिलेश यादव तक ने जताया दुख

अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी से लेकर अखिलेश यादव तक ने जताया दुख

अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी से लेकर अखिलेश यादव तक ने जताया दुख नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार दोपहर निधन हो गया। दिग्गज नेता अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अमर सिंह सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती थे। अमर सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- “अमर सिंह एक ऊर्जावान राजनैतिक शख्सियत थे। पिछले कुछ दशकों में, उन्होंने कुछ प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रमों को करीब से देखा था। वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुख हुआ। उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। ओम शांति।” Amar Singh Ji was an energetic public figure. In the last few decades, he witnessed some of the major political developments from close quarters. He was known for his friendships across many spheres of life. Saddened by his demise. Condolences to his friends & family. Om Shanti. — Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2020 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि वरिष्ठ नेता एवं सांसद अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ। — Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 1, 2020 पूर्व सपा नेता के निधन पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा- “ईश्वर अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। ईश्वर श्री अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ। — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 1, 2020 समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर सिंह की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि “अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।” श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि. pic.twitter.com/YwNmeLk1Bk — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 1, 2020 राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अमर सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- “राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्यसभा सांसद श्री अमर सिंह जी के निधन पर मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। — Sachin Pilot (@SachinPilot) August 1, 2020 Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in