नासा ने मंगल मिशन ‘मार्स 2020’ किया लॉन्च, रोवर लाल ग्रह के लिए रवाना
नासा ने मंगल मिशन ‘मार्स 2020’ किया लॉन्च, रोवर लाल ग्रह के लिए रवाना

नासा ने मंगल मिशन ‘मार्स 2020’ किया लॉन्च, रोवर लाल ग्रह के लिए रवाना

नासा ने मंगल मिशन ‘मार्स 2020’ किया लॉन्च, रोवर लाल ग्रह के लिए रवाना केप केनवरल। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बृहस्पतिवार को मंगल मिशन ‘मार्स 2020’ लॉन्च किया। शक्तिशाली एटलस वी रॉकेट सुबह 7:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) केप कनेरवल अंतरिक्ष स्टेशन से अब तक के सबसे बड़े कार के आकार वाले रोवर को लेकर लाल गृह के लिए रवाना हुआ। इस रोवर में 25 कैमरे, माइक, ड्रिल और लेजर लाइटें लगी हैं। यह करीब 30 करोड़ मील की दूरी तय कर सात महीने बाद अगले साल फरवरी में मंगल पर पहुंचेगा और वहां से पत्थर और मिट्टी लेकर धरती पर आएगा, जिससे वैज्ञानिक मंगल पर प्राचीन जीवन के साक्ष्य तलाशेंगे। भाजपा का फैसला, LED स्क्रीन के जरिये होगा 70 विधानसभा क्षेत्रों में भूमिपूजन का सीधा प्रसारण नासा का यह मिशन इस साल दुनिया का तीसरा मंगल मिशन है। चीन और यूएई ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने महत्वाकांक्षी मंगल मिशन को रवाना किया है। तीनों के अगले साल फरवरी में पहुंचने की उम्मीद है। नासा का रोवर लाल गृह की सतह में छेद कर अंदर से सूक्ष्म भूवैज्ञानिक नमूनों को इकट्ठा करेगा और 2031 तक इन्हें लेकर वापस लौटेगा। पहली बार छोटा हेलिकॉप्टर मंगल पर उतरेगा नासा ने रोवर के साथ इनजिन्युटी नाम का एक छोटा हेलिकॉप्टर भी मंगल पर भेजा। रोवर इसे मंगल की सतह पर छोड़ेगा। यह हेलिकॉप्टर मंगल की सतह पर अकेले उड़ान भरने का प्रयास करेगा। मंगल के बेहद विरल वातावरण के बीच उड़ान भरने के दौरान यह हेलिकॉप्टर सतह से 10 फीट ऊंचा उठेगा और एक बार में 6 फीट आगे तक जाएगा। हर प्रयास के साथ यह और आगे बढ़ने की कोशिश करेगा। मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, उत्तरप्रदेश उतराखंड और बिहार में हो सकती है जोरदार बारिश नासा के इस मिशन से आने वाले समय में मंगल पर इंसानों को भेजने की चुनौतियों को आसान करने में मदद मिलेगी। इसमें सबसे अहम होगा मंगल के वायुमंडल में ऑक्सीजन बनाने का तरीका खोजना। इनके अलावा सतह पर पानी खोजना, लैंड करने के बेहतर तरीके तलाशना और अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के वहां रहने लायक मौसम, धूल और पर्यावरण की स्थिति खोजना इस मिशन के मुख्य बिंदु हैं। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in