आज का इतिहास : आज ही के दिन शहीद उधम सिंह को लंदन में दी गई थी फांसी
आज का इतिहास : आज ही के दिन शहीद उधम सिंह को लंदन में दी गई थी फांसी

आज का इतिहास : आज ही के दिन शहीद उधम सिंह को लंदन में दी गई थी फांसी

आज का इतिहास : आज ही के दिन शहीद उधम सिंह को लंदन में दी गई थी फांसी नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1498- क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पहुंचा। 1658- मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोलिया का राजा घोषित किया। 1865- ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू हुई। 1880- प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार एवं उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म। 1907- भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ दामोदर धर्मानंद कोसांबी का जन्म। 1916- आधुनिक राजस्थान के निर्माता, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का जन्म। 1924- मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया। 1933- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा के लिए साबरमती आश्रम छोड़ा। 1940- ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक उधम सिंह को लंदन में फांसी दी। 1947- प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज का जन्म। 1948- भारत में सबसे पहली राज्य परिवहन सेवा पश्चिम बंगाल में (कलकत्ता) राज्य परिवहन निगम की स्थापना की गई। 1950- भारत और नेपाल ने 1950 में शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए। 1980- हिंदी फिल्मों के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का दिल का दौरा पड़ने से निधन। 1982- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया। 1991- अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और तत्कालीन सोवियत रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किए। 1992- प्रख्यात सितार वादक पंडित रविशंकर मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित। 1993- भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन। 1998- सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न। 2000- लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक को ध्वनिमत से पारित किया। 2003- इजरायल और फिलीस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक यरूशलम में समाप्त। 2006- क्यूबा में फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी। 2007- भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया। 2008- थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की पत्नी को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सजा सुनाई। 2009- पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा 2007 में लगाए गए आपातकाल को असंवैधानिक करार दिया। 2010- बिलियर्ड प्रशिक्षक सुभाष अग्रवाल को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया। 2012- प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया। 2014- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in