29 जुलाई राशिफल : राशिनुसार जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन
29 जुलाई राशिफल : राशिनुसार जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

29 जुलाई राशिफल : राशिनुसार जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

29 जुलाई राशिफल : राशिनुसार जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन मेष- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। काफी दिनों से रूका हुआ कार्य पूरा होगा। वृष- आज आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। मिथुन- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। कर्क- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। सिंह- आज किसी बात को लेकर आपको ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए। फालतू विवाद भी आपके सामने आ सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। कन्या- आज किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचना चाहिए। तुला- आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। वृश्चिक- आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। धनु- आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। मकर- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कुंभ- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। मीन- आज आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी फैसला आपको सोच-समझकर लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in