आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का निधन हुआ था
आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का निधन हुआ था

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का निधन हुआ था

आज का इतिहास : आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का निधन हुआ था नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये। 1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने विदेश मामलों के विभाग की स्थापना की। 1836 – दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना। 1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत। 1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमेटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया। 1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये। 1922 – ब्रुसेल्स में अंतरराष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन। 1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़, दो लाख लोगों की मौत। 1962 – अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद। 1972 – नक्सल आंदोलन के मास्टरमाइंड चारू मजूमदार का जेल में निधन। 1982 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा। 1992- अभिनेता अमजद खान का निधन। 1994 – निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2002 – उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये। 2006 – रूसी प्रक्षेपण यान नेपर जमीन पर गिरा। 2008 – सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। 2015 – भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का निधन। 2016 – भारत के जाने-माने तबला वादक लच्छू महाराज का निधन। Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in