महाराष्ट्र में 8 जून से शुरु होंगे होटल
महाराष्ट्र में 8 जून से शुरु होंगे होटल

महाराष्ट्र में 8 जून से शुरु होंगे होटल

सिर्फ 33 फीसदी ग्राहकों को अनुमति मुंबई, 06 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र में 8 जून से होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट शुरु किए जायेंगे। इस संबंध में सोमवार को मुख्य सचिव संजय कुमार ने अनुमति प्रदान की। कोरोना के चलते होटल, गेस्टहाउस अपनी कुल क्षमता के 33 फीसदी ग्राहकों को ही ठहरा सकते हैं। साथ ही कोरोना प्रतिबंधित क्षेत्र में होटल या गेस्टहाउस खोलने की अनुमति नहीं होगी। मुख्य सचिव संजय कुमार ने होटलों में मास्क, सैनिटाईजर व ग्राहकों की स्क्रीनिंग किया जाना अनिवार्य किया है। साथ ही कोरोना की रोकथाम के सभी उपायों को अमल में लाना, सामाजिक दूरी का ध्यान रखना भी आवश्यक कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को राष्ट्रीय होटल्स असोसिएशन के पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चर्चा की थी। इस अवसर पर होटल चालकों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री को बताया था और राज्य में होटल शुरु किए जाने की मांग की थी। राष्ट्रीय होटल्स असोसिएशन के अध्यक्ष गुरुबक्ष सिंह ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर जारी नियमावली का होटल मालिक पूरी तरह से पालन करेंगे। गुरुबक्ष सिंह ने कहा कि सरकार ने इस समय सिर्फ 33 फीसदी ग्राहकों की मंजूरी दी है, धीरे-धीरे उनका प्रयास इसे बढ़ाकर 50 फीसदी ,इसके बाद 75 फीसदी बाद में 100फीसदी करने का रहने वाला है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in