महाराष्ट्र: एक दिन में मिले सर्वाधिक 6364 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 1,92,990
महाराष्ट्र: एक दिन में मिले सर्वाधिक 6364 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 1,92,990

महाराष्ट्र: एक दिन में मिले सर्वाधिक 6364 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 1,92,990

महाराष्ट्र में 24 घंटे में हुई 150 कोरोना मरीजों की मौत 1,04,687 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य मुंबई, 03 जुलाई (हि.स.)। महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 6364 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 1,92,990 हो गई है।आज राज्य में एक दिन में 150 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढक़र 8376 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 1,04,687 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 150 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 73 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 99 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 9, पुणे मंडल में 23, औरंगाबाद मंडल में 19, लातुर मंडल में 1, आकोला मंडल में 4, नागपुर मंडल में 1 व अन्य राज्य के 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 82,074 हो गई है। मुंबई में अब तक 4762 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 3515 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 1,04,687 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 1,37,783, नासिक मंडल में 10,379, पुणे मंडल में 29,371, कोल्हापुर मंडल में 2173, औरंगाबाद मंडल में 7060, लातूर मंडल में 1134, आकोला मंडल में 2934, नागपुर मंडल में 2050 और अन्य राज्यों के 106 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in