महाराष्ट्र: एक दिन में मिले सर्वाधिक 6330 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 1,86,626
महाराष्ट्र: एक दिन में मिले सर्वाधिक 6330 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 1,86,626

महाराष्ट्र: एक दिन में मिले सर्वाधिक 6330 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 1,86,626

महाराष्ट्र में 24 घंटे में हुई 110 कोरोना मरीजों की मौत 1,01,172 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य मुंबई,02 जुलाई (हि. स.)। महाराष्ट्र में गुरुवार को एक दिन में सर्वाधिक 6330 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 1,86,626 हो गई है।आज राज्य में एक दिन में 110 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढक़र 8178 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 1,01,172 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 110 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 57 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 62 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 7, पुणे मंडल में 23, औरंगाबाद मंडल में 15, कोल्हापुर मंडल में 1, आकोला मंडल में 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 80,699 हो गई है। मुंबई में अब तक 4689 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 8018 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 1,01,172 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 1,33,356, नासिक मंडल में 9977, पुणे मंडल में 28,281, कोल्हापुर मंडल में 2136, औरंगाबाद मंडल में 6834, लातूर मंडल में 1097, आकोला मंडल में 2853, नागपुर मंडल में 1995 और अन्य राज्यों के 97 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in