maharashtra-water-estate-minister-jayant-patil-corona-positive
maharashtra-water-estate-minister-jayant-patil-corona-positive

महाराष्ट्रः जल संपदा मंत्री जयंत पाटिल कोरोना पॉजीटिव

मुंबई, 18 फरवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के जल संपदा मंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल गुरुवार को कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। पाटिल का इलाज उनके शासकीय निवास पर हो रहा है। जयंत पाटिल ने गुरुवार को ट्विट कर अपने संपर्क में आए कार्यकर्ताओं को कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। उन्होंने ट्विट पर कहा है कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार को जयंत पाटिल की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। गुरुवार को पाटिल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के अन्न व औषधि प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगणे व गृह राज्यमंत्री सतेज पाटिल भी इसी सप्ताह कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इन दोनों मंत्रियों का भी इलाज जारी है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है इसलिए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सभी नागरिकों से कोरोना नियमावली का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in