maharashtra-former-mla-hemendra-mehta-joins-shiv-sena
maharashtra-former-mla-hemendra-mehta-joins-shiv-sena

महाराष्ट्र : पूर्व विधायक हेमेंद्र मेहता शिवसेना में शामिल

राजबहादुर यादव मुंबई, 07 फरवरी (हि.स.)। मुंबई के बोरीवली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हेमेंद्र मेहता शिवसेना में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हेमेंद्र मेहता को वर्षा शासकीय निवास स्थान पर शिवसेना में शामिल किया। जानकारी के अनुसार हेमेंद्र मेहता बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से हेमेंद्र मेहता भाजपा में नाराज चल रहे थे। शनिवार देर रात हेमेंद्र मेहता शिवसेना में शामिल हो गए। इस मौके पर पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष मुंबई नगर निगम चुनाव को देखते हुए शिवसेना पार्टी विस्तार पर खास ध्यान दे रही है। शुक्रवार को विलेपार्ले विधानसभा के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े शिवसेना में शामिल हुए थे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in