महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक: देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई, 20 जून (हि.स.)। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को चिंताजनक बताया है। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर इसे रोकने की मांग की है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई सहित महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।19 जून को महाराष्ट्र में सर्वाधिक 3827 मरीज मिले हैं और 114 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। पूरे राज्य के 52.18 फीसदी मरीज अकेले मुंबई में पाए गए हैं। यही कारण है कि मुंबई में कोरोना से होने वाली मृत्युदर 5.27 फीसदी तक पहुंच चुकी है। जून में कुल 18 दिनों में राज्य में 43.86 फीसदी मरीज बढ़े हैं, जबकि इसी दौरान मुंबई में 36.88 फीसदी कोरोना मरीज बढ़े हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में कई स्थानों से मरीजों की संख्या छिपाए जाने की भी जानकारी मिल रही है। साथ ही कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से भी मरीजों की मौत होने की घटनाएं हो रही हैं। फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से तत्काल प्रभाव से कोरोना के उपचार के लिए और अधिक प्रभावी उपाय किए जाने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in