maharashtra-5-people-killed-in-two-vehicles-collision-in-ahmednagar
maharashtra-5-people-killed-in-two-vehicles-collision-in-ahmednagar

महाराष्ट्रः अहमदनगर में दो वाहनों की टक्कर में 5 लोगों की मौत

मुंबई, 22 फरवरी (हि.स.)। अहमदनगर जिले में देवगढ़ के पास सोमवार तड़के जालना-औरंगाबाद महामार्ग पर मिनी बस व कार की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। पांचों घायलों को तत्काल नेवासा ग्रामीण अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही सभी घायलों की मौत हो गई। घटना की छानबीन नेवासा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार को तड़के तकरीबन दो बजे स्विफ्ट कार में 5 लोग औरंगाबाद से जालना की ओर आ रहे थे। अचानक कार चालक का नियंत्रण बिगड़ जाने से स्विफ्ट कार निजी बस से टकरा गई। घटना की जानकारी मिलते ही नेवासा पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक भरत दाते पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और कार से सफर कर रहे पांचों को नेवासा ग्रामीण अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन इन पांचों की इलाज से पहले ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने पांचों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in