lord-parshuram-will-have-unique-statue-in-the-world-if-he-comes-into-sp-government-abhishek-mishra
lord-parshuram-will-have-unique-statue-in-the-world-if-he-comes-into-sp-government-abhishek-mishra

सपा सरकार में आयी तो भगवान परशुराम की बनेगी विश्व की अनोखी मूर्ति : अभिषेक मिश्रा

- बलिया में परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण - बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्र हुए शामिल पंकज राय बलिया, 14 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी भगवान परशुराम के बहाने ब्राह्मणों को साधने में जुटी है। बलिया के करनई गांव में बनी भव्य प्रतिमा का अनावरण पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मिश्र ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार आयी तो भगवान परशुराम की भव्य ऊंची मूर्ति बनेगी जो विश्व में अनोखी होगी। बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्र ने कहा, हमारा प्रयास है कि हर जिले में परशुराम मंदिर बने। इसके लिए भक्तों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि सपा सत्ता में आई तो लखनऊ में भगवान परशुराम का ऊंचा भव्य मंदिर बनेगा, जो विश्व में अनोखा होगा। श्री मिश्र ने कहा, भगवान परशुराम आज भी कलियुग में विचरण करते हैं। वह सात चिरंजीवियों में से एक थे और अनाचार के हमेशा खिलाफ रहते थे। चूंकि वह शिव के परम भक्त थे, लिहाजा ढाई सौ वर्ष से अधिक पुराने शिव मंदिर में ही उनकी प्रतिमा स्थापना और भी सौभाग्य की बात है। इससे पहले मंदिर में विद्वान ब्राह्मण समूह ने वैदिक-मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा का पूजन व हवन कराया। फिर दीप प्रज्ज्वलन, शंखनाद, हर हर महादेव व जय परशुराम की गूंज के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सनातन पांडेय, तारकेश्वर मिश्र, पूर्व विधायक संग्राम यादव, पूर्व प्रधानाचार्य शत्रुघ्न पांडेय, संजय उपाध्याय, अनिल राय, ब्लॉक प्रमुख हनुमानगंज संजय तिवारी, दुबहड़ प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, मृत्युंजय तिवारी बबलू, नपं चितबड़ागांव चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी, रेवती के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर तिवारी, चंद्रशेखर उपाध्याय, जिपं सदस्य अनंत मिश्र, वीरेंद्र राय, विकेश सिंह सोनू, कांग्रेस नेता जैनेन्द्र पांडेय मिंटू, राजेश मिश्र, जमाल आलम सहित हजारों लोग मौजूद थे। आयोजनकर्ता हिमांशु त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया। अध्यक्षता रामविचार पांडेय व संचालन कान्ह जी पांडेय ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in