late-for-shri-ram-temple-11-crore-dedicated-on-behalf-of-ashok-singhal39s-family
late-for-shri-ram-temple-11-crore-dedicated-on-behalf-of-ashok-singhal39s-family

श्रीराम मंदिर के लिए स्व. अशोक सिंघल के परिवार की ओर से 11 करोड़ समर्पित

उदयपुर, 18 फरवरी (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख कर्णधार रहे अशोक सिंघल परिवार ने अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राममंदिर के लिए 11 करोड़ रुपये का निधि समर्पण किया है। बुधवार को उन्होंने 6 करोड़ का द्वितीय चेक समर्पित किया। इससे पहले उन्होंने 5 करोड़ का चेक समर्पित किया था। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्व. अशोक सिंघल परिवार की ओर से मंदिर निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपए सहयोग देने का संकल्प लिया गया था जिसमें 5 करोड़ रुपये का चेक अरविंद सिंघल द्वारा पूर्व में दिया जा चुका है। शेष बची राशि 6 करोड़ रुपये का दूसरा चेक बुधवार को प्रदान किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन, चित्तौड़ प्रांत प्रचारक विजयानंद, विभाग संघ चालक हेमेंद्र श्रीमाली, महानगर संघचालक गोविंद अग्रवाल, नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सिंघल परिवार श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में वर्षों से सक्रिय रहा है। स्व. अशोक सिंघल ने विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पद पर रहते हुए इसमें अग्रणी भूमिका निभाई थी। गत वर्ष 5 अगस्त को अयोध्या में हुए मंदिर के शिलान्यास आयोजन में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी आदि के साथ सिंघल परिवार के सदस्य प्रमुख यजमान के रूप में शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल / ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in