अमेरिकी रक्षा मंत्री से वार्ता में उठा लद्दाख विवाद का मुद्दा
अमेरिकी रक्षा मंत्री से वार्ता में उठा लद्दाख विवाद का मुद्दा

अमेरिकी रक्षा मंत्री से वार्ता में उठा लद्दाख विवाद का मुद्दा

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय सैन्य संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर की चर्चा नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स.)। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी. ओशो ने शुक्रवार शाम को द्विपक्षीय सैन्य संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करने के लिए फोन पर बात की। इस दौरान भारत-चीन के बीच हालिया तनाव पर भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले भी अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क टी ओशो के साथ एक-दूसरे के साथ नियमित संपर्क में रहे हैं। हाल ही में कई बार दोनों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा हो चुकी है। आज की बातचीत भी उसी कड़ी का हिस्सा थी। आज की टेलीफोन पर यह वार्ता अमेरिकी पक्ष के आग्रह पर हुई। भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ने के बाद आधिकारिक तौर पर भारत व अमेरिका के बीच चुप्पी रही, लेकिन यह बात साफ है कि चीनी अतिक्रमण को लेकर भारत और अमेरिका दोनों एक दूसरे के संपर्क में रहे और किसी कठिन परिस्थिति के होने पर सहयोग का वादा किया था। गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपिओ के बीच कई दौर की गोपनीय वार्ता होने की भी बात सामने आई है। लद्दाख में चीन के अतिक्रमण पर सबसे तीखी प्रतिक्रिया जताने वालों में अमेरिकी विदेश मंत्री पोंपिओ ही रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in