kisan-agitation-is-now-becoming-a-mass-movement-dr-rajaram
kisan-agitation-is-now-becoming-a-mass-movement-dr-rajaram

किसान आंदोलन अब जन आंदोलन बन रहा है: डॉ. राजाराम

नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय किसान महासंघ( आईफा) के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजाराम त्रिपाठी ने कहा कि किसानों का ‘भारत बंद’ पूरी तरह से सफल रहा। त्रिपाठी ने शुक्रवार को ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बातचीत करते हुए कहा कि किसान आंदोलन अब जन आंदोलन बन रहा है। इस जन आंदोलन की पुकार केन्द्र सरकार को सुननी चाहिए और तीनों कृषि कानूनों को बिना शर्त वापस लेना चाहिए। त्रिपाठी ने कहा भारत बंद को किसानों से शांतिपूर्वक तरीके से सफल बनाया है। इसके लिए सभी किसान बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भारत बंद का असर उन क्षेत्रों में भी देखा गया जहां के किसान अभी तक सक्रिय रूप से आंदोलन का हिस्सा नहीं बन पाए थे। त्रिपाठी ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, केरल सहित पूरे देश में भारत बंद का असर दिखा। यह किसान आंदोलन धीरे-धीरे जन आंदोलन बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर किसानों से बात करनी चाहिए। ये वही किसान हैं जिन्होंने मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की जिम्मेदारी बनती है कि वो किसानों से खुद बात करें। त्रिपाठी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी बांगला देश पहुंचकर ढाका के सावर में स्थित वॉर मेमोरियल जाकर 1971 के युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। जो की स्वागत योग्य है। लेकिन 4 महीने चल रहे किसान आंदोलन के दौरान लगभग 300 किसान शहीद हो गए और प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं कहा इससे किसान बहुत दुखी और आहत हैं। हिन्दुस्थान समाचार/आशुतोष

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in