कर्नाटक में शनिवार को कोरोना से 72 की मौत, 5072 नए मामले दर्ज
कर्नाटक में शनिवार को कोरोना से 72 की मौत, 5072 नए मामले दर्ज

कर्नाटक में शनिवार को कोरोना से 72 की मौत, 5072 नए मामले दर्ज

बेंगलुरु, 25 जुलाई (हि. स.)। कर्नाटक में शनिवार को कोरोना संक्रमित 72 मरीजों की मौत हुई है, जबकि आज राज्य में कोरोना के 5072 नए पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। अब राज्य में मामलों की संख्या बढ़कर 90,942 हो गए हैं। शनिवार को कुल 55,388 एक्टिव मामले दर्ज किए गए। आज 2403 लोग डिस्चार्ज हुए हैं, जिससे इनकी संख्या बढ़कर 33,750 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार नए 5072 मामलों के साथ 90,942 मामलों में से 1796 लोगों की मौत हो चुकी है और 33,750 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। आज बेंगलुरु में 2036 कोरोना संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि बेलगावी में 341, बेल्लारी में 222, दक्षिण कन्नड जिले से 218 मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ अन्य जिलों से भी कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं बुलेटिन के अनुसार आज राज्यभर में 2403 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुये हैं, जिसमें बेंगलुरु अर्बन से 686 लोग, विजयपुरा से 194, धारवाड से 193, बागलकोट से 159, कलबुर्गी से 145 तथा अन्य जिलों के लोग डिस्चार्ज किये गये। आज की 72 मौतों में से 29 केवल बेंगलुरु अर्बन में हुईं हैं। हिन्दुस्थान समाचार/नूरुद्दीन रहमान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in