कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस से 82 मौत, 5199 नए पॉजिटिव मामले
कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस से 82 मौत, 5199 नए पॉजिटिव मामले

कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस से 82 मौत, 5199 नए पॉजिटिव मामले

बेंगलुरु, 26 जुलाई (हि. स.)। कर्नाटक में रविवार को 82 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 1878 हो गई है। सबसे अधिक 29 मौतें बेंगलुरु अर्बन में हुई हैं। रविवार को कुल 58417 एक्टिव मामले थे। आज प्रदेश में कुल संक्रमित मामले 96141 हो गए हैं। आज आईसीयू में 632 लोग भर्ती हुए हैं जिसमें बेंगलुरु अर्बन से सबसे अधिक 363 मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार आज राज्य भर से 5199 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें सर्वाधिक बेंगलुरु अर्बन से 1950 मामले हैं। इसके साथ ही पहली बार बेल्लारी जिले में 579 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं जो एक रिकॉर्ड है। साथ ही मैसूरु से 230, बेंगलुरु ग्रामीण से 213, दक्षिण कन्नड से 199, उडुपी से 169, धारवाड से 165, बेलगावी से 163, कलबुर्गी से 152, विजयपुरा से 132, रायचूर से 131 तथा राज्य के अन्य जिलों से भी सौ से कम मामले दर्ज किए गए हैं। बुलेटिन के अनुसार आज राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 2088 लोग डिस्चार्ज हुए हैं जिससे इनकी कुल संख्या बढ़कर 35838 हो गई है। सबसे अधिक डिस्चार्ज वाले मामले बेंगलुरु अर्बन से 647 हैं जबकि बेलगावी से 173, बागलकोट से 153, दक्षिण कन्नड से 147, कलबुर्गी से 132, उडुपी से 125, विजयपुरा से 143 तथा राज्य के अन्य जिलों से भी लोग डिस्चार्ज हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/नूरुद्दीन/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in