कर्नाटक और बेंगलुरु में कोरोना संक्रमितों के सभी रिकॉर्ड टूटे
कर्नाटक और बेंगलुरु में कोरोना संक्रमितों के सभी रिकॉर्ड टूटे

कर्नाटक और बेंगलुरु में कोरोना संक्रमितों के सभी रिकॉर्ड टूटे

बेंगलुरु, 10 जुलाई (हि. स.)। शुक्रवार को कर्नाटक और बेंगलुरु में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कर्नाटक में कुल 2313 जबकि बेंगलुरु में 1447 लोग मिले हैं। आज 57 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है जिससे राज्य में इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 543 हो गया है। बेंगलुरु अर्बन से मरने वालों की संख्या 29 है। स्वास्थ्य विभाग के रूटीन बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में कुल 2313 कोरोना संक्रमित मिले हैं जिससे राज्य में संक्रमित लोग 33418 हो गए हैं जिसमें 543 लोगों की मौत तथा 13836 डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या शामिल है। बेंगलुरु अर्बन में आज सर्वाधिक 1447 कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं जो एक रिकॉर्ड है जबकि दक्षिण कन्नड़ से 139, विजयपुरा से 89, बेल्लारी से 66, कलबुर्गी से 58, यादगिरी से 51, मैसूरु से 51, धारवाड़ से 50 के साथ अन्य जिलों से भी पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आज राज्य भर से कुल 1003 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे हैं जिससे डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़कर 13836 हो गई है। बेंगलुरु अर्बन से 601, बेल्लारी से 77, कलबुर्गी से 52, दक्षिण कन्नड़ से 46, मंड्या जिले से 35 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। आज अन्य जिलों से भी लोग डिस्चार्ज हुए हैं। आज 472 लोग आईसीयू में भर्ती हुए जिसमें बेंगलुरु अर्बन से 301 मरीज हैं। हिन्दुस्थान समाचार/नूरुद्दीन रहमान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in