कर्नाटक : कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कर्नाटक : कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कर्नाटक : कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बेंगलूरु, 26 जुलाई (हि.स.)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को 21वें 'कारगिल विजय दिवस' के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों के परिवारों के साथ है। सरकार हमेशा सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कर्नाटक सरकार ने सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए एक अलग विभाग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कारगिल शहीदों के परिवारों और घायल हुए सैनिकों को उचित मुआवजा दिया। सैनिकों की कुर्बानियां हमारी यादों में हमेशा के लिए बनी रहेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/नूरुद्दीन रहमान-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in