karnataka-32-deaths-due-to-corona-in-24-hours-5279-new-cases-found
karnataka-32-deaths-due-to-corona-in-24-hours-5279-new-cases-found

कर्नाटक : 24 घंटे में कोरोना से 32 की मौत, 5279 नए मामले मिले

बेंगलुरु, 05 अप्रैल (हि.स.)। कर्नाटक राज्य में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,279 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सबसे अधिक बेंगलुरु शहर के 3,728 मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना से 32 लोगों की मौत हुई है। सोमवार शाम को स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 5,279 मामले दर्ज किए। राज्य में अब तक कोरोना के 10,20,434 मामले दर्ज किए गए हैं। 24 घंटे में कोरोना से 32 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 12,657 हो गई है। सोमवार को राज्यभर में 1,856 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। राज्य में अब तक कोरोना से 9,65,275 लोग ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 42,483 मामले सक्रिय हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in