सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से करायी जाए कानपुर कांड की न्यायिक जांच: प्रियंका वाड्रा
सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से करायी जाए कानपुर कांड की न्यायिक जांच: प्रियंका वाड्रा

सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से करायी जाए कानपुर कांड की न्यायिक जांच: प्रियंका वाड्रा

कहा-भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल दिया लखनऊ, 10 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर के विकास दुबे प्रकरण की न्यायिक जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराने की मांग की है। प्रियंका ने शुक्रवार को एक अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि सारा देश देख रहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल दिया है। उनके अपने सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बच्चों पर अपराध में नम्बर एक पर है। दलितों पर अपराध में नम्बर एक पर है। महिलाओं पर अपराध में नम्बर एक पर है। अवैध असलहों और हथियारों में नम्बर एक पर है। हत्याओं में नम्बर एक पर है। यह प्रदेश की स्थिति है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की जो स्थिति है एकदम बेहद बिगड़ चुकी है और इस स्थिति में विकास दुबे जैसे अपराधी फल रहे हैं, फूल रहे हैं। इसके बड़े-बड़े व्यापार हैं। खुलेआम अपराध करते हैं। कोई रोकने वाला नहीं है। पूरा प्रदेश इस बात को जानता है कि इनका संरक्षण राजनीतिक शक्तियों द्वारा होता है। इनका राजनीतिक संरक्षण जो सत्ता में हैं उनसे होता है। सब देख रहे हैं, सब जान रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि विकास दुबे के एनकाउंटर के पहले जो आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं उनके परिजनों को हम किस तरह से भरोसा दिला सकते हैं कि उनको न्याय मिल रहा है। कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह मांग है कि सुप्रीम कोर्ट में मौजूदा जज द्वारा एक न्यायिक जांच हो जो कानपुर काण्ड की जांच करके जो हकीकत है जनता के सामने रखे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने विकास दुबे जैसे अपराधी की परवरिश की, उन्हें पाला पोसा उनकी असलियत सामने आनी चाहिए। जब तक असलियत सामने नहीं आएगी, जब तक अपराधियों और राजनेताओं के बीच सांठगांठ सामने नहीं आएगी, तब तक असलियत जनता के सामने नहीं आएगी, तब तक न्याय नहीं होगा। हमारी यह मांग है जांच होनी चाहिए और न्याय होना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in