junk-injured-in-firing-on-the-line-of-control-of-kupwara
junk-injured-in-firing-on-the-line-of-control-of-kupwara

कुपवाड़ा की नियंत्रण रेखा पर गोली लगने से जवान घायल

कुपवाड़ा, 14 अप्रैल (हि.स.)। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सेना का एक जवान मंगलवार देर रात गोली लगने से घायल हो गया जिसका उपचार श्रीनगर के सैन्य अस्पताल में चल रहा है। अभी अधिकारिक तौर पर इस बारे में पुष्टि नहीं की गई है कि जवान किसकी गोली लगने से घायल हुआ है। कुपवाड़ा जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित पोस्ट पर तैनात सेना के जवानों ने सीमा पर कुछ हलचल देखी। पहले तो जवानों ने चेतावनी दी लेकिन जब हलचल जारी रही तो जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी के दौरान जसबीर सिंह घायल हो गया। वहां मौजूद अन्य जवानों ने जसबीर सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका उपचार जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in