बंगाल में जूट श्रमिक के घर जेपी नड्डा ने किया दोपहर का भोजन

jp-nadda-had-lunch-at-jute-worker39s-house-in-bengal
jp-nadda-had-lunch-at-jute-worker39s-house-in-bengal

कोलकाता, 25 फरवरी (हि.स.)। एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के गौरीपुर इलाके में एक जूट श्रमिक के घर दोपहर का भोजन किया। श्रमिक का नाम देवनाथ यादव है। गुरुवार सुबह से ही उनके घर नड्डा के लिए भोजन बनाने का काम शुरू हो गया था। नड्डा को दाल, भात, आलू की सब्जी, पापड़, चटनी, बैंगन की भुजिया, पनीर की सब्जी, रसगुल्ला और दही परोसा गया है। नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने भी जमीन पर बैठकर भोजन किया। भाजपा नेताओं के साथ देवनाथ ने भी भोजन किया। देवनाथ नैहाटी के वार्ड-131 के भाजपा अध्यक्ष हैं। वह पहले गौरीपुर जूट मिल में काम करते थे लेकिन मिल बंद हो जाने के बाद वह हुकुमचंद जूट मिल में ठेके पर काम कर रहे हैं। यह ऐसा क्षेत्र है जहां बड़ी संख्या में जूट मिलें हैं और उत्तर प्रदेश, बिहार तथा ओडिशा से आए श्रमिक रहते हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह भारी मतों से जीते थे। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in