joshimath-tragedy-one-more-body-found-from-tapovan-tunnel-so-far-total-78
joshimath-tragedy-one-more-body-found-from-tapovan-tunnel-so-far-total-78

जोशीमठ त्रासदीः तपोवन टनल से मिला एक और शव, अबतक कुल 78

जोशीमठ, 08 अप्रैल (हि.स.)। तपोवन टनल से कई दिनों के बाद एक शव और मिला है। अब तक कुल 78 शवों की बरामदगी हो चुकी है। 126 अभी भी लापता हैं। ऋषि गंगा आपदा को दो महीने बीत गए हैं। एनटीपीसी व अन्य सहायक कंपनियों द्वारा दिए गए रिकार्ड के मुताबिक तपोवन मे कुल 156 लोग आपदा की भेंट चढ़ गए थे जबकि ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट रैणी मे 56 कार्मिक व मजदूर जिंदा दफन हो गए थे। इनके अलावा इस भीषण आपदा मे पांच ग्रामीण रैणी गांव के तथा दो रिंगी गांव व दो तपोवन के भी लापता हो गए थे। इस तहर इस घटना मे 204 लोग लापता हुए थे। गुरुवार को तपोवन टनल के अन्दर से मिले एक और शव के बाद अब तक कुल 78 शवों की बरामदगी हो चुकी है जबकि विभिन्न स्थानो पर 35 मानव अंग भी बरामद हुए हैं। अभी भी 126 लेागों के शव ढूंढने बाकी हैं। हालांकि यहां पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है, जो खोजबीन के काम मे लगी है। गुरुवार को मिला शव निर्वस्त्र था और सिर का हिस्सा भी गायब था। अब तक मिले 78 शवों मे से कुल 47शवों की ही शिनाख्त हो सकी है। शेष शवों व मानव अंगों का डीएनए सैंपल लेने के बाद उनका संस्कार कर दिया गया। ऋषि गंगा त्रासदी के बाद रैणी में 14 शव, तपोवन में 25 शव, अलकनन्दा चमोली में 16 शव, कर्णप्रयाग व रूद्रप्रयाग में 8-8 शव, श्रीनगर में 1 शव, टिहरी में 4 शव तथा हेलंग में 2 शव कुल 78 शवों की बरामदगी हुई है। तपोवन टनल के अन्दर से मलबा हटाने का कार्य निरन्तर जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश कपरूवाण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in