केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मारे गए भाजपा नेता शेख वसीम बारी के घर जाकर परिवार से मिले
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मारे गए भाजपा नेता शेख वसीम बारी के घर जाकर परिवार से मिले

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मारे गए भाजपा नेता शेख वसीम बारी के घर जाकर परिवार से मिले

श्रीनगर 12 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, अविनाश राय खन्ना और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना समेत कई अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता रविवार को भाजपा नेता शेख वसीम बारी के घर बांदीपोरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मारे गए भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता और भाई को श्रृद्धांजलि दी तथा तीनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने वसीम बारी के परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। भाजपा नेता शेख वसीम उनके भाई तथा पिता की मौत के बाद अब उनके घर में केवल उनकी बहन तथा भाई के दो बच्चे ही शेष रह गए हैं। उनकी मां की पिछले साल एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बुधवार देर रात बांडीपोरा के मुस्लिमाबाद में भाजपा प्रदेश इकाई के कार्यकारिणी सदस्य शेख वसीम, भाई उमर सुलतान तथा पिता बशीर शेख पर आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया था। इस हमले में तीनों की मौत हो गई थी। इससे पहले भी दो हमले हो चुके हैं। इससे पहले 4 मई 2019 को अनंतनाग के नौगाम वेरीनाग में आतंकियों ने भाजपा के नेता गुल मोहम्मद की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले दो नवम्बर 2017 को शोपियां में भाजपा युवा इकाई के जिला प्रधान गोहर बट को आतंकियों ने अगवा कर लिया था और उसके अगले ही दिन उनकी सिरकटी लाश बरामद की गई थी। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in