jharkhand-four-houses-dead-due-to-explosion
jharkhand-four-houses-dead-due-to-explosion

झारखंड : विस्फोट से जमींदोज हुआ मकान, चार की मौत

रांची, 27 मार्च (हि.स.)। झारखंड के गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां शनिवार देर रात खिड़किया मोड़ के पास विस्फोट से एक मकान जमींदोज हो गया है। घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। मृतकों में 55 वर्षीय भुखली देवी, उसकी 30 वर्षीय बहू सुनीता देवी, सुनीता देवी के पांच साल का बेटा अंकित कुमार एवं एक माह का नवजात पुत्र शामिल है। गृह स्वामी बुधन राय इस हादसे में बाल-बाल बच गया हैं। वह शाैच के लिए घर से निकले थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि विस्फोट इतना भयानक था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया है। विस्फोट किस चीज से हुआ है, इस बात का पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर तमाम बातें हो रही हैं। कोई इसे सिलेंडर विस्फोट तो कोई बम ब्लास्ट से जोड़कर घटना को देख रहा है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। मलबे को हटाने एवं राहत बचाव कार्य के लिए दो-दो जेसीबी को लगाया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। अब तक एक शव निकाला गया है। विस्फोट कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी अमित रेणु ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in