jammu-jammed-to-protest-arrest-of-two-people-in-delhi-violence-case
jammu-jammed-to-protest-arrest-of-two-people-in-delhi-violence-case

जम्मूः दिल्ली हिंसा मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में जाम लगाया

जम्मू, 23 फरवरी (हि.स.)। दिल्ली के लाल किला परिसर में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में जम्मू से दो लोगों को गिरफ्तार करने के विरोध में उनके परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने मंगलवार को जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिग्याना कैंप के निकट यातायात अवरुद्ध कर दिया। ये लोग गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस महिला नेता गुरमीत कौर ने कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ जम्मू पुलिस ने इन लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू पुलिस ने मोहिंदर सिंह और मंदीप सिंह को गांधी नगर पुलिस थाने में धोखे से बुलाया और बाद में दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के बारे में ना तो दिल्ली पुलिस और ना ही जम्मू पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को जानकारी दी है। दोनों के मोबाइल फोन भी बंद कर दिये गये हैं। गिरफ्तार किये गये लोगों के परिजनों तथा स्थानीय लोगों का कहना है कि वह तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक दोनों का रिहा नहीं किया जाता। दिल्ली पुलिस ने जम्मू पुलिस की मदद से जम्मू शहर के बाहरी क्षेत्र से रविवार देर रात को जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें मोहिंदर सिंह खालसा (45) निवासी सतवारी (चट्ठा) और मनदीप सिंह (23) हैं। ये दोनों डिग्याना आश्रम गांधी नगर के रहने वाले हैं। 18 फरवरी को जम्मू में बुलाए गए रेल रोको आंदोलन में भी मोहिंदर सिंह खालसा ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in