it-is-necessary-to-implement-population-control-law-in-the-country-sakshi-maharaj
it-is-necessary-to-implement-population-control-law-in-the-country-sakshi-maharaj

देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना जरूरीः साक्षी महाराज

ऋषिकेश, 22 जून (हि.स.) । भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने देश में बढ़ती जनसंख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि अब देश में समान नागरिकता कानून के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू किया जाना समय की जरूरत है। उन्होंने यह बात यहां मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश में योगी सरकार कर रही है। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर हो रहे धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए यह जरूरी भी है। साक्षी महाराज ने उम्मीद जताई है कि यह दोनों कानून केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार के कार्यकाल में लागू हो जाएं। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विरोध के नाम पर विपक्ष राजनीति कर रहा है। ताजा उदाहरण गाजियाबाद का है। गाजियाबाद में गैर हिंदू व्यक्ति की दाढ़ी काटने वाले भी उसी समुदाय के लोग थे। मगर राजनीति करने वालों ने उत्तर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव योगी और 2024 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर सरकार बनाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम सिंह/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in