international-master-athlete-narayan-sahu-dies
international-master-athlete-narayan-sahu-dies

इंटरनेशनल मास्टर एथलीट नारायण साहू का निधन

रांची, 05 फरवरी (हि.स.)। इंटरनेशनल मास्टर एथलीट और एथलेटिक्स के तकनीकी पदाधिकारी नारायण साहू का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वे लगभग 80 वर्ष के थे। पिछले कुछ सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रांची के अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट नारायण साहू के निधन का दुखद समाचार मिला। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। उनके निधन पर एथलेटिक्स एवं अन्य खेलों से जुड़े खेल प्रशासक, प्रशिक्षक, तकनीकी, ऑफिशियल, साथी मास्टर्स एथलीट और खेल प्रेमियों ने शोक व्यक्त किया है। मास्टर्स एथलेटिक्स में दर्जनों अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले नारायण साहू जिंदादिली की जीती-जागती मिसाल थे। 2 महीने पूर्व नारायण साहू झारखंड एथलेटिक्स मीट के दौरान तकनीकी ऑफिशियल की जिम्मेवारी निभा रहे थे। कोरोनावायरस के दौर में नारायण का मैदान में मौजूद रहना, खेल के प्रति उनके जज्बे को दर्शाता रहा। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in