वंदेभारत अभियान में 53 देशों से 35 हजार 971 भारतीय मुंबई लौटे
वंदेभारत अभियान में 53 देशों से 35 हजार 971 भारतीय मुंबई लौटे

वंदेभारत अभियान में 53 देशों से 35 हजार 971 भारतीय मुंबई लौटे

मुंबई, 12 जुलाई (हि.स.)। वंदेभारत अभियान के अंतर्गत अब तक 53 देशों से 239 विमानों के माध्यम से कुल 35 हजार 971 भारतीय मुंबई लौटे हैं। इनमें मुंबई के 12 हजार 570 व मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र के 12 हजार 295 व अन्य राज्यों के 11 हजार 106 नागरिक हैं। 15 जुलाई तक विदेशों से 40 और विमान मुंबई आएंगे। मुंबई में विदेशों से आने वाले नागरिकों को मेडिकल जांच के बाद एकांतवास में रखा जाता है। इसके बाद इन सभी नागरिकों को उनके घर भेज दिया जाता है। कोरोना की वजह से लॉकडाउन घोषित करने के बाद अफ्रीका, इंडोनेशिया, नीदरलैंड, जापान, श्रीलंका, म्यांंमार, तंजानिया, स्पेन, आयरलैंड, कतर, हांगकांग, कजाकिस्तान, मॉरीशस, ब्राजील, थाइलैंड, कीनिया, मियामी, वियतनाम, इटली, स्वीडन, इथोपिया, रोम, जर्मनी, दुबई, मालावी, वेस्टइंडीज, नॉर्वे, कैरो, यूक्रेन, रशिया, मेडागास्कर, नाइजीरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सऊदी अरब, कनाडा, पूर्व अफ्रीका, फ्रान्स, नैरोबी, न्यूयॉर्क, जॉर्जिया, कामेरुन, यूनाइटेड अरब अमीरात, कांगो समेत 53 देशों में फंसे भारतीयों को मुंबई लाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in